यूथ 20 क्या है।
Y20 एंगेजमेंट ग्रुप की शुरुआत 2012 में हुई थी।
भारत की G20 अध्यक्षता के अंतर्गत पहली बार यूथ-20 (Y20) शिखर सम्मेलन की पहली बैठक 6 से 8 फरवरी, 2023 तक गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी।
यूथ-20,G20 समूह के सबसे महत्वपूर्ण सहभागी समूहों में से एक है। भारत की वर्तमान अध्यक्षता में यूथ:20 की बैठकों में रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी जैसे ऐसे कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया भर के 250 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
यह आयोजन ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ के पांच विषयों, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण और सुलह, लोकतंत्र के साथ ही स्वास्थ्य, खेल में युवा पर केंद्रित होगी।
दुनिया के 10 सर्वाधिक युवा जनसंख्या वाले देशों में से अकेले 5 देश G20 समूह के सदस्य हैं, जिनमें भारत पहले नंबर पर आता है।
Y20 या यूथ:20 , G20 के तहत एक आधिकारिक सहभागी समूह है, जो G20 देशों के युवाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करता है। यूथ:20 सहभागी समूह में भारत का मुख्य फोकस G20 सहित विश्व के युवा लीडरों को एक मंच प्रदान करना है, जहाँ से वह अपने विचारों का आदान प्रदान कर सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें