SSC prepration for GK and current affairs

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

रैमन मैग्सेसे पुरस्कार

 रैमन मैगसेसे 

रवि कन्नन को वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार जन-केंद्रित तथा गरीबों के कल्याण (देखभाल करने वालों के लिये निशुल्क उपचार, भोजन, आवास तथा रोज़गार की सुविधा) हेतु कार्यक्रमों के माध्यम से असम में कैंसर के उपचार में क्रांति लाने हेतु प्रदान किया गया।

2022 में ये पुरस्कार कंबोडियाई मनोचिकित्सक सोथियारा छिम और जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी, फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड और फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघि को दिया जाएगा।

साल 2021 में रेमन मैग्सेस पुरस्कार डॉ अमजद साकिब ने जीता था. साल 2021 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पांच लोगों को दिया गया था. इसमें बांग्लादेश की वैक्सीन विज्ञानी डॉ फिरदौसी कादरी और पाकिस्तान के माइक्रो फाइनेंसर मुहम्मद अमजद साकिब शामिल थे.

2020 में कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इस पुरस्कार वितरण समारोह को स्थगित कर दिया गया था ।

रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड फिलीपींस के 7वें राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। इसकी स्थापना 1957 में की गई थी। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में जो भी अच्छा काम करता है, उसे इस पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।

वर्णन

सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला, शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ और उभरते नेतृत्व 

प्रथम सम्मानित

1958 

यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित "रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड" के ट्रस्टियों द्वारा सन् 1957 में स्थापित किया गया। फिलिपिन्स की सरकार की सहमति से वहाँ के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की स्मृति में यह पुरस्कार आरम्भ किया गया ताकि उनकी आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र की याद को ताजा रखा जा सके! 

भारतीयों को रैमन मैग्सेसे 

2019 रविश कुमार पत्रकारिता

2018 भरत वाटवानी (मनोवैज्ञानिक) समाज सेवा

2018 सोनम वांगचुक (अभियंता) समाज सेवा

2016 बेज़वाडा विल्सन जनसेवा

2016 टी. एम. कृष्णा सामाजिक एकजुटता

2015 संजीव चतुर्वेदी भ्रष्टाचार के विरुद्ध

2015 अंशु गुप्ता सामाजिक कार्य

2012 कुलांदेई फ्रांसिस सामाजिक कार्य

2011 नीलिमा मिश्रा सामाजिक कार्य

2011 हरीश हांडे – 



Read more 

Concrete technology 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स

 13 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स // 13 Setember 2023 Current affairs हाल ही में  लद्दाख में  दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई अड्डा बनेगा। हाल...