- महात्मा गांधी, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और धर्मनिरपेक्षता के प्रेरणास्त्रोत थे।
उन्होंने 'सत्याग्रह' और 'अहिंसा' की महत्वपूर्णता को प्रमोट किया, जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- उन्होंने खुद को 'विश्वासी सत्यवादी' के रूप में प्रस्तुत किया और आत्म-निग्रह (सेल्फ-रेस्ट्रेंट) का पालन किया।
- गांधीजी ने चंपारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, दांडी मार्च जैसी अनेक प्रमुख आंदोलनों का नेतृत्व किया।
- उन्होंने अपार गरीबी और असहमति के बावजूद अपने आदर्शों को अपनाकर एक बड़े लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया।
- गांधीजी का नारा 'आंदोलन करो, दलील मत दो' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करता है।
- उन्होंने विश्वास की विशेष महत्वपूर्णता को प्रमोट किया और बार-बार उलझनों के बावजूद अपने मार्ग पर दृढ़ता से चलने की प्रेरणा दी।
मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को भारत के पश्चिमी तट पर एक तटीय शहर पोरबंदर में हुआ था। पोरबंदर उस समय बंबई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत के तहत एक छोटी सी रियासत काठियावाड़ में कई छोटे राज्यों में से एक था।
पूरा नाम -मोहनदास करमचंद गांधी
जन्म: -2 अक्टूबर, 1869
मृत्यु :- 30 जनवरी 1948
जन्म स्थान: - गुजरात शहर पोरबंदर
पिता का नाम: - करमचंद गाँधी
माता का नाम: - पुतलीबाई
जीवनसाथी :- कस्तूरबा गाँधी
बच्चों के नाम :- हरिलाल, मणिलाल, रामदास, देवदास
शिक्षा :- 1887 में मॅट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण
गांधी जी के प्रमुख आंदोलन
(1) चंपारण सत्याग्रह 1917
Important point -इस सत्याग्रह ने गाँधी जी का योगदान देख उन्हें महात्मा गाँधी की उपाधि प्राप्त हुई थी। इन्हे महात्मा गांधी की उपाधि रविंद्र नाथ टैगोर ने दी।
कारण - तिनकठिया प्रथा
तीनकठिया खेती अंग्रेज मालिकों द्वारा बिहार के चंपारण जिले के रैयतों (किसानों) पर नील की खेती के लिए जबरन लागू तीन तरीकों मे एक था। खेती का अन्य दो तरीका 'कुरतौली' और 'कुश्की' कहलाता था। तीनकठिया खेती में प्रति बीघा (२० कट्ठा) तीन कट्ठा जोत पर नील की खेती करना अनिवार्य बनाया गया था।
(2) खेड़ा सत्याग्रह 1918
बिहार के चम्पारण के बाद 1918 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ गुजरात के खेड़ा में सबसे बड़ा किसान आंदोलन चलाया था। चम्पारण के बाद गांधी जी ने खेड़ा में भी किसानों की बदतर हालत को सुधारने का अथक प्रयास किया इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी सरदार वल्लभभाई पटेल का राजनीति में आना
(3) अहमदाबाद मिल मजदूर 1918
अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन- 1918 में, गांधीजी ने अहमदाबाद के कपड़ा श्रमिकों और मिल मालिकों के बीच एक विवाद में हस्तक्षेप किया, अहमदाबाद के कपड़ा श्रमिक मुद्रास्फीति के कारण अपने वेतन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।
गांधीजी ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता अपनी मांगों को मनवाने के लिए हिंसा के बजाय सत्याग्रह का इस्तेमाल करते हुए हड़ताल पर जाएं। मजदूरों की मांग को मजबूत करने के लिए गांधी जी ने स्वयं आमरण अनशन किया।
V. Important point - यह भारत में गांधी जी की पहली भूख हड़ताल थी।
4 खिलाफत आंदोलन 1920
यह आंदोलन सन् 1919 में लखनऊ से शुरू हुआ था।. खिलाफत का उद्देश्य तुर्की में खलीफा पद की पुन: स्थापना को समर्थन देना था।
5 असहयोग आंदोलन 1920
1 अगस्त, 1920 को असहयोग आंदोलन प्रारंभ हो गया था और दुर्भाग्यवश इसी दिन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु भी हो गई थी। सितंबर 1920 में कोलकाता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विशेष अधिवेशन बुलाया गया था।
असहयोग आंदोलन की विशेषताएं
सहयोग आंदोलन की अनिवार्य विशेषता यह थी कि अंग्रेजों की क्रूरताओं के खिलाफ लड़ने के लिए शुरू में केवल अहिंसक साधनों को अपनाया गया था।
इस आंदोलन ने अपनी रफ़्तार सरकार द्वारा प्रदान की गई उपाधियों को लौटाकर, और सिविल सेवाओं, सेना, पुलिस, अदालतों और विधान परिषदों, स्कूलों, और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके किया गया।.
देश में विदेशी सामानों का बहिष्कार किया गया, शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया और विदेशी कपड़ो की होली जलाई गयी।
मोतीलाल नेहरू, सी. आर. दास, सी. राजगोपालाचारी और आसफ अली जैसे कई वकीलों ने अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी।
इससे विदेशी कपड़े का आयात 1920 और 1922 के बीच बहुत गिर गया।
जैसे-जैसे यह आंदोलन फैलता गया, लोगों ने सभी आयातित कपड़ों को त्यागना शुरू कर दिया और केवल भारतीय कपड़ो को पहनना शुरू कर दिया, जिससे भारतीय कपड़ा मिलों और हैंडलूमों का उत्पादन बढ़ गया।
6 नमक आंदोलन ( सविनय अवज्ञा आंदोलन ) 1930
दांडी यात्रा या नमक सत्याग्रह, महात्मा गांधी के नेतृत्व में औपनिवेशिक भारत में अहिंसक सविनय अवज्ञा का एक कार्य था। चौबीस दिवसीय मार्च 12 मार्च 1930 से 5 अप्रैल 1930 तक ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ कर प्रतिरोध और अहिंसक विरोध के प्रत्यक्ष कार्रवाई अभियान के रूप में चला।
7 भारत छोड़ो आंदोलन 1942
भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था। यह एक आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था।
Important points
गांधी जी के आंदोलनों का क्रम
1 चंपारण सत्याग्रह 1917
2 खेड़ा सत्याग्रह 1918
3 अहमदाबाद मिल मजदूर 1918
4 खिलाफत आंदोलन 1920
5 असहयोग आंदोलन 1920
6 नमक आंदोलन ( सविनय अवज्ञा आंदोलन ) 1930
7 भारत छोड़ो आंदोलन 1942
Important question
- महात्मा गाँधी का जन्म दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?
Ans- 2 अक्टूबर - गाँधी जी को महात्मा के उपाधि किसने दी थी ?
Ans- रवीन्द्र नाथ टैगोर - गांधीजी ने ‘दांडी यात्रा’ कहां से शुरू की थी ?
Ans- अहमदाबाद - महात्मा गाँधी का पूरा नाम क्या है ?
Ans- मोहनदास कर्मचन्द गांधी - साबरमती आश्रम की स्थापना गांधी जी ने कहाँ की थी ?
Ans- अहमदाबाद (1917) में - गाँधी जी अपना राजनीतिक गुरू किसे मानते थे ?Ans- गोपाल कृष्ण गोखले
- गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से कब लौटे थे ?
Ans- 1915 में - महात्मा गांधी ‘अर्द्धनग्न फकीर’ है, यह उक्ति किसने कही थी ?
Ans- विंस्टन चर्चिल - असहयोग आन्दोलन का प्रारंभ (1920-21) किसने किया था ?
Ans- महात्मा गाँधी - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महात्मा गाँधी को क्या कहा गया था ?
Ans- रिकटिंग साजेन्ट - महात्मा गाँधी को सर्वप्रथम प्रयोग किसने ‘राष्ट्रपिता’ (Father Of The Nation) कहकर सम्बोधित किया था?
Ans- सुभाष चन्द्र बोस ने - ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का नारा किसने दिया था ?
Ans- महात्मा गाँधी - महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह के हथियार का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ किया था ?
Ans- दक्षिण अफ्रीका - महात्मा गाँधी ने भारत में सत्याग्रह सबसे पहले कहाँ किया था ?
Ans- चम्पारण में (1917 में मजदूरों को कम वेतन दिए जाने के विरूद्ध) - महात्मा गाँधी ने सर्वप्रथम किस आन्दोलन के दौरान भूख हड़ताल को अपना अस्त्र बनाया?
Ans- अहमदाबाद आन्दोलन (1918) - गांधीजी के विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के आंदोलन का लक्ष्य क्या था ?
Ans- कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन - महात्मा गाँधी के सत्याग्रह का प्रमुख अस्त्र क्या हैं ?
Ans- अहिंसा - भारत छोड़ों प्रस्ताव पारित होने के बाद गाँधी जी को कैद करके कहाँ रखा गया था ?
Ans- आगा खाँ पैलेस (पुणे) - गांधीजी ने जिस विदेशी पत्रकार को दांडी मार्च के समय अपने साबरमती आश्रम में ठहराया, वह कौन था ?
Ans- बेव मिलर - गांधीजी के नाम के साथ महात्मा कब जोड़ा गया ?
Ans- चंपारण सत्याग्रह के दौरान - ‘यंग इंडिया’ पत्रिका की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किसने किया ?
Ans- महात्मा गाँधी - तिरंगे को राष्ट्र ध्वज के रूप में कब स्वीकार किया गया ?
Ans- लाहौर अधिवेशन - ‘नमक सत्यागृह’ किस सन में प्रारंभ हुआ था ?
उत्तर- 1930 - महात्मा गांधी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन किस वर्ष में शुरू किया गया था ?
उत्तर- 1930 - ‘अन्तयोदय’ का विचार किसने दिया ?
Ans- महात्मा गाँधी - गांधीजी की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षाएं निम्नलिखित में से कौन सी हैं Ans- सत्य और अहिंसा
- गांधीजी किस उधोग के समर्थक थे ?Ans- भारत के पूर्ण स्वराज
- महात्मा गाँधी के नमक सत्याग्रह का मुख्य लक्ष्य क्या था ?Ans- भारत के लिए पूर्ण स्वराज
- किस आन्दोलन की विफलता के बाद स्वराज्य पार्टी बनाई गई ?Ans- असहयोग आन्दोलन
- मोहनदास करमचंद गांधी की माता कौन थी ? Ans- पुतलि बाई
- सी. आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने “स्वराज पार्टी” की स्थापना कब की थी ?Ans- 1 जनवरी 1923
- गांधीजी के साथ नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया ?Ans- सरोजिनी परीक्षा (रेलवे परीक्षा
- नमक कानून के उल्लंघन में गांधीजी ने एक आन्दोलन शुरू किया था उसका क्या नाम था ?Ans- सविनय अवज्ञा आन्दोलन
- गांधीजी का प्रिय गीत “वैष्णव जन तो…….” किसने रचा था ?Ans- नरसी मेहता
- किसने कहा था “ स्वाद का वास्तविक स्थान ज्हिवा नहीं, बल्कि मन है”Ans- गांधीजी
- गांधीजी को दांडी यात्रा किसका उदाहरण हैं ?Ans- सविनय अवज्ञा आन्दोलन
- गांधीजी के ‘सत्याग्रह’ का किन्हीं दो से जुड़ाव है वो क्या है ?Ans सत्य और अहिंसा
- “सत्य परम तत्व है और वह ईश्वर है” यह किसने कहा था ?Ans- गांधीजी
- भारत का कोकिला किसे कहा जाता है ?Ans- सरोजिनी
- गांधी को क्या माना जाता है ?Ans- दार्शनिक अराजकतावादी
- ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया था ?Ans- महात्मा गाँधी
- गांधी जी ने किस धार्मिक ग्रंथ को अपनी माता कहा था ?Ans- भगवदगीता
- किस समाचार-पत्र का संपादन गांधी जी ने किया था ?Ans- सर्वोदय
- गांधीजी द्वारा सन् 1933 तक संपादित समाचार-पत्र का नाम क्या था ?Ans- यंग इंडिया
- कौन ‘यंग इंडिया’ और ‘हरिजन’ का संपादक था ?Ans- महात्मा गाँधी
- गांधीजी को सबसे पहले ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था ?Ans- सुभाषचन्द्र बोस
- दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी द्वारा प्रकाशित पत्रिका का नाम क्या था ?Ans- इंडियन ओपिनियन
- भारत में गांधीजी का प्रथम सत्याग्रह कहां हुआ था ?Ans- चंपारण
- ‘अन्तयोदय’ का विचार किसने दिया ?Ans- महात्मा गाँधी
- गांधीजी को “महात्मा” की उपाधि किसने प्रदान की थी?Ans :- रविंद्र नाथ टैगोर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें